कांग्रेस ने निशिकांत दुबे से माफी मांगने की मांग की, राहुल गांधी पर विदेशी निवेशक के साथ संबंध का आरोप लगाया

कांग्रेस ने निशिकांत दुबे से माफी मांगने की मांग की, राहुल गांधी पर विदेशी निवेशक के साथ संबंध का आरोप लगाया था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे की विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद आज शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा हो गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी. निशिकांत दुबे ने अमेरिका में रहने वाले अरबपति जॉर्ज सोरोस को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जोड़ने की कोशिश की.उन्होंने कहा, कांग्रेस का हाथ सोरोस के साथ है. इससे पहले कल गुरुवार को इसी मुद्दे पर निशिकांत दुबे के आरोप पर कांग्रेस ने निशिकांत पर हल्ला बोला था. कहा था कि अडानी के एजेंटों को केवल एक ही काम दिया गया है कि वे समूह(अडानी ) के महाभ्रष्टाचार को उजागर करने वालों को बदनाम करें और गाली दें.

कांग्रेस ने ओसीसीआरपी द्वारा प्रकाशित विभिन्न मुद्दों पर संसद को पटरी से उतारने की कोशिश की

जान लें कि निशिकांत दुबे ने आज की तरह कल भी आरोप लगाया था कि अमेरिका स्थित निवेशक, खोजी मीडिया प्लेटफॉर्म ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) और कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सफलता की कहानी को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं . कहा था कि कांग्रेस ने ओसीसीआरपी द्वारा प्रकाशित विभिन्न मुद्दों पर संसद को पटरी से उतारने की कोशिश की है, जिसमें पेगासस जासूसी विवाद, भारत में विकसित कोविड-19 के खिलाफ टीकों की प्रभावकारिता पर सवाल उठाना और हिंडनबर्ग रिपोर्ट शामिल हैं. इस पर लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया

About Author

error: Content is protected !!