गुप्त सूचना के आधार पर अवैध विदेशी शराब लोड कन्टेनर वाहन जब्त

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि लुधियाना पंजाब से अवैध विदेशी शराब लौट कन्टेनर वाहन विण्डमगंज (उ०प्र०) की ओर से नगर उंटारी होते हुए बिहार एवं झारखण्ड के अन्य स्थानों पर जाने वाली है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वंशीधरनगर के नेतृत्त्व में एक छापामारी दल गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा नगर उंटारी थाना गेट व नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सिरिया टोंगर में अवैध शराब के परिवहन के विरोध चेकिंग लगाया गया। तभी चेकिंग के दौरान एक कंटेनर वाहन सं०-UP-21-ET-0940 तेजी से आया जिसे चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा रोका गया और कंटेनर में लोड सामान के बारे पुछा गया तो चालक के द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स सामान लोड होने की बात बताये और इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये तब चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी द्वारा चालक से कंटेनर खोलकर दिखाने हेतु बोला गया तो चालक ने अवैध विदेशी शराब लोड होने की बात बताये। पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए अवैध विदेशी शराब लोड कंटेनर के आगे-आगे कार में दो व्यक्ति स्कोर्ट कर चल रहे थे। उक्त दोनो व्यक्ति को भी चेकिंग कर रहे छापामारी दल द्वारा पकड़ा गया है। इस संबंध में नगरउँटारी थाना कांड सं0-241/2024, दिनांक-05.12.2024 धारा-274/275 /292/338/336(3)/111/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 47 (a) उत्पाद अधि० दर्ज किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

1. गणपत लाल, उम्र 35 वर्ष, पिता पुरखाराम विश्नोई, पता- पादरडीह, पो०-सिंदास्या थाना- गुडामलानी, जिला बाड़मेर (राजस्थान)।

02. पिंटु सैनी, उम्र 39 वर्ष, पे० ताराचंद सैनी, पता म०न०- 262/25, गली नं०- 17 मनोहरनगर, बसीरोड, पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला गुड़गांव

03. अमित कुमार, उम्र 41 वर्ष, पे० स्थ० फकीर चंद, पता म०नं० 101/26, गर्ल नं0- 15, मनोहरनगर, बसीरोड, नियर पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला- गुड़गांव (हरियाण)

कांड में जप्त सामान की विवरणी

1. कंटेनर वाहन सं0-UP-21-ET-0940

02. कंटेनर में लोड विदेशी शराब Mc Dowells (750ml)-5100 पीस (425 कार्टून)

03. Mc Dowells (180ml)-9120 पीस (190 कार्टुन)

04. White Blue (180ml)-2160 पीस (45 कार्टुन)

05. Budweiser Magnum (500 ml)-1200 पीस (50 कार्टुन

06. इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित फर्जी दस्तावेज

07. 1-20 कार सं०-HR-26-DZ-2900

छापामारी दल में शामिल पुलिस* *पदाधिकारी

(01) श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वशीधरनगर।

(02) श्री रतन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, अंचल नगर उटारी।

(03) आदित्य कुमार नायक, थाना प्रभारी, नगर उटारी थाना।

(04) पु०अ०नि० संदीप कुमार रदि, नगर उंटारी थाना।

(05) पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार, नगर उंटारी थाना।

(06) पु०अ०नि० सुन्दर सोरेन, नगर उंटारी थाना।

(07) स०अ०नि० अनुज कुमार सिंह, नगर उटारी थाना।

(08) स०अ०नि० संजय पासवान, नगर उंटारी थाना।

(08) आ०/109 कौशल कुमार द्विवेदी, नगर उंटारी थाना।

(09) आ०/660 निकेतन पादय, नगर उंटारी थाना।

(10) आ०/673 दशानंद महतो, नगर उंटारी थाना।

(11) आ0/285 नितेश कुमार श्रीवास्तव, नगर उंटारी थाना।

About Author

error: Content is protected !!