धनबाद: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गुरुवार की संध्या शहीद चौक में सनातन धर्म समिति चिरकुंडा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी हाथों में तख्ती लिए हुए थे जिसमें लिखा हुआ थाकी बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करना बंद करो..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही बांग्लादेश द्वारा की जा रही हरकतें के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू संत चिन्मय में कृष्ण दास प्रभु के रिहाई की मांग की। पूरे मामले में भारत सरकार को पहल करने की अपील की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रंजीत रवानी ने कहा कि पिछले कुछ महीनो से लगातार बांग्लादेश में हिंदुओं पर बेरोटोक अत्याचार किया जा रहा है..
मंदिरों तो तोड़ा जा रहा है, साधू संत पर अत्याचार किया जा रहा है। जिसे किसी भी हाल में सनातनी बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही स्कूल के इस्कॉन के महाप्रभु हिंदू संत चिन्मय में कृष्ण दास को तत्काल बांग्लादेश रिहाई करें। अन्यथा भारत में उसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में युवक उपस्थित थे..