पूर्णिया के युवक की मधेपुरा में गोली मार कर हत्या

पूर्णिया: मधेपुरा के अरजपुर भिठ्ठा गांव के पास एक युवक(25) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. युवक पूर्णिया जिला स्थित भवानीपुर का निवासी था. युवक की पहचान रविचरण यादव के रूप में हुई है. रविचरण यादव पत्नी एवं बच्चों के साथ कार से मोहनपुर थाना इलाके के बलिया गांव में अपनी बहन से मिलने गया था. बहन के घर पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह धोबिनियां गांव में किसी व्यक्ति से मिलने जाने की बात कहकर शाम को अपनी कार से निकला. धोबिनियां गांव जाने के दौरान रास्ते में अरजपुर भिठ्ठा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार सदलबल रविचरण के घर पहुंचे

घटना की सूचना पाकर बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार सदलबल मारे गये युवक रविचरण के घर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने चौसा थाना से संपर्क कर घटना से संबंधित जानकारी ली. रविचरण के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

About Author

error: Content is protected !!