भुईंफोड़ मोड़ से बिनोद बिहारी चौक तक फोर लेन सड़क

धनबाद: भुईंफोड़ मोड़ से बिनोद बिहारी चौक तक फोर लेन सड़क बनेगी. पथ निर्माण विभाग इसका डीपीआर बना रहा है. यह सड़क 45 मीटर चौड़ी होगी…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को पथ निर्माण विभाग ने सड़क पर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ आम सूचना जारी की है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि आम सूचना के बाद भी अगर लोग अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी…

उन्होंने बताया कि पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, धनबाद के तहत भुईंफोड़ मोड़ से विनोद बिहारी चौक (बलियापुर) तक पथ का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा..

पथ निर्माण विभाग ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाएं, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए…

About Author

error: Content is protected !!