गगनगीर टनल अटैक का मास्टरमाइंड, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर ढेर

जम्मू-कश्मीर में आज सेना के जवानों गगनगीर टनल अटैक में शामिल मास्टरमाइंड और लश्कर के कमांडर को मौत के घाट उतार दिया. सेना को ये बड़ी कामयाबी श्रीनगर के दाचीगाम में रात भर चली मुठभेड़ के बाद मिली. पुलिस अधिकारियों ने आतंकवादी का खात्मा होने की पुष्टि कर दी है. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक मारा गया आतंकवादी जेड टनल हमले में 7 मजदूरों की जान लेने वाले दो लोगों में से एक था. ऑपरेशन पूरा होने की पुष्टि सुरक्षा बलों ने कर दी है. इसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेना और सुरक्षाबलों को ये कामयाबी आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक अभियान में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में मिली. बीती रात हुई मुठभेड़ में लश्कर के एक कमांडर को मार गिराया गया. इस आतंकवादी की पहचान जुनैद रमजान भट के रूप में हुई है. एनकाउंटर साइट से एक M4 मेड इन अमेरिका कार्बाइन बरामद हुई है. आतंकवादी जुनैद रमजान भट, लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय कमांडर था, 20 अक्टूबर, 2024 को गगनगीर इलाके में सोनमर्ग जेड-टनल में हुए टेरर हमले को लेकर एजेंसियों के राडार पर था.

क्यों है ये बड़ी कामयाबी

गगनगीर टनल अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे प्रवासियों का पलायन तेज होने की खबरों के बीच सेना ने जनता का मनोबल बनाए रखने के लिए सुरंग हमले के मास्टरमाइंड को निपटा दिया, ताकि लोग चैन की सांस ले सकें. ये लश्कर की ए कैटिगिरी में शामिल था.

हाल ही में इसकी फोटो वायरल हुई थी. जिसमें वो एक झोपड़ी में घुस रहा था. टनल अटैक के बाद से ये लश्कर का कमांडर सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था. ये कई आतंकी हमलों में शामिल था.

About Author

error: Content is protected !!