चेन्नई : चक्रवाती तूफान फेंगल रविवार को कमजोर होकर एक दबाव में बदल गया। इसके और कमजोर होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में पिछले 12 घंटों के दौरान यह लगभग स्थिर रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु में काफी तबाही मचाई। राज्य के कुछ हिस्सों में तो 36 घंटों के भीतर साल भर के बराबर बारिश हो गई। कुछ इलाकों में इस दौरान लगभग 56 सेंटीमीटर बारिश हुई। तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश लखानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने एएनआई को बताया, ‘भारी बारिश बीते कुछ समय तक जारी रही। कुछ इलाकों में कल सुबह 8:30 बजे से 56 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। दरअसल, चक्रवात कुछ समय के लिए स्थिर हो गया था जिसके कारण इतनी भारी बारिश हुई। कई पेड़ गिर गए, भारी जलभराव हुआ और सड़क यातायात व बिजली आपूर्ति बाधित हुई।’