ट्रकों के तिरपाल खोलकर चेक कर रही है पश्चिम बंगाल पुलिस

निरसा :- पश्चिम बंगाल पुलिस ने चौथे दिन भी आलू लदे ट्रकों को झारखंड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। जिससे निराशा कई आलू लदे ट्रक चालक इस इंतजार में डीबुडीह चेक पोस्ट पर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं कि शायद पुलिस उन्हें आगे जाने की इजाजत दे देगी तो कुछ वापस पुनः गोदाम लौट रहे हैं। ऐसे में आलू कारोबारी में असमंजस की स्थिति है वैसे रविवार को डीबुडीह चेक पोस्ट पर पश्चिम बंगाल पुलिस वेरिकेट लगाकर और कड़ाई से जांच कर रही थी जिसके तहत ट्रकों को तिरपाल खोलकर चेक किया जा रहा है जिन ट्रकों में आलू मिल रहा है उन्हें वापस पश्चिम बंगाल के गोदाम में लौटाया जा रहा है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!