तीन दिन से फरार शादीशुदा महिला-आशिक के साथ पकड़ाई,पति ने साथ रखने से किया इंकार,हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा   

देवघर : झारखंड के देवघर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक़ तीन दिन से गायब शादीशुदा महिला एक होटल में पकड़ी गयी। लेकिन यह होटल के कमरे में अकेली नहीं थी,उसके साथ कमरे में उसका प्रेमी भी मौजूद था। जिसके बाद वह महिला और उसके पति के साथ आये लगभग 50 लोग थाने पहुंच गए,जहां दोनों तरफ से जमकर बवाल मचा। आपको बता दे कि महिला के पति के कहे मुताबिक़ उन दोनों की शादी छह महीने पहले हुई थी। जिसके दो महीने बाद तक पत्नी ठीक से रही। लेकिन उसके बाद उसने परेशान करना शुरू कर दिया। वह कभी अपने मायके,तो कभी बाहर घूमने जाने का बहाना करने लगती,फिर भी उसकी सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सभी काम किये जा रहे थे। लेकिन तीन दिन पूर्व उसके पति के काम में जाने के बाद अपने प्रेमी को घर बुलाकर घर से फरार हो गयी। जब इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को दी तो उन्होंने लड़के और उसके घरवालों पर अपनी बेटी के हत्या का आरोप लगाने लगे। जिससे परेशान होकर महिला का पति नगर थाना में आवेदन देकर इस मामले में जांच की मांग की। इसी क्रम में बीते दिन महिला के मोबाइल का लोकेशन के आधार पर उसे होटल से पकड़ लिया गया। जिसके बाद महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। वही इन सब के बाद पति ने अपने साथ पत्नी को ले जाने से इंकार कर दिया है। वही महिला भी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!