झारखंड: जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप की घटना निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना बीते दिन शुक्रवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई है,जहां दो युवकों ने आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देकर फरार हो गए। इस संबंध में मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने कहा कि युवकों ने लड़की को गांव के झाड़ियों में बकरी को कुत्ता काट रहा है,ऐसा कहकर बुलाया था। लड़की जब वहां पहुंची तो दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर लड़की को बहला-फुसला कर बलात्कार करने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपी युवकों की पहचान 20 वर्षीय लखन राणा और 22 वर्षीय रंजीत कोल के रूप में की गई है,जिन्हे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एएसआई गुलशन कुमार को अनुसंधाकर्ता नियुक्त किया गया है। जहां मिहिजाम थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है। साथ ही दोनों युवकों को जेल भेजा जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!