भाजपा के बूथ कमेटी सत्यापन हेतु रुहेरी मंडल के सेक्टर धातुराखुर्द में हुई बैठक

हाथरस। रुहेरी मंडल के सेक्टर धातुराखुर्द में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बूथ कमेटी के सत्यापन पर चर्चा के लिए गाँव बिछिया में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बूथ संयोजक जितेंद्र सिंह तौमर ने की व संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया । जिसमें मुख्यवक्ता सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र सिंह गहलौत ने सर्वप्रथम भारतमाता के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्ष व बूथ प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है लेकिन हमें जान और जहान दोनों का चिंतन करते हुए अपने कार्यो को भी गति देना होगा इसलिए शोशलडिस्टेंसिग का पालन करते हुए मुँह पर मास्क लगाकर ही बूथ कमेटी के सत्यापन के कार्य को पूर्ण करना है साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाकर लोगों को लाभ लेने के लिए भी जागरूक करना है। बैठक में डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश,मनोज कुमार शर्मा,गोपल प्रसाद,,जितेंद्र तोमर, हरीश उपाध्याय,वीरेश पौरुष आदि बूथ अध्यक्ष व बूथ प्रभारी मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!