CM हेमंत सोरेन की पहली कैबिनेट बैठक..झारखंड विस का सत्र 9 से 12 दिसंबर तक प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली कैबिनेट की बैठक में झारखंड विधानसभा का सत्र 9 दिसंबर से शुरू करने की मंजूरी दी गई. यह विशेष सत्र 12 दिसंबर तक आहुत होगा. विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्वास मत हासिल करेंगे. प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी बनाए गए. कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी.खनन पर लगने वाले टैक्स के दरों में होगी वृद्धिमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य का राजस्व बढ़ाने पर खनन के विभिन्न दरों की समीक्षा की जाएगी। खनन पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा इसके लिए कमेटी बनेगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर से हर हाल में ₹2500 समान राशि देने का भी फैसला हुआ अधिकारियों को उसे सुनिश्चित करने को कहा गया.असम में जो झारखंडी चाय बागान में कार्यरत हैं उनकी सुविधाओं के लिए एक विशेष सर्व दलीय समिति बनेगी और उसका रिपोर्ट झारखंड सरकार को सौंपेगी.असम चाय बगान में काम रहे झारखंड के मूलवासियों की स्थिति को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल असम जायेगावित्त विभाग को ये निर्देश दिया गया कि वह कोषांग गठित करें जो भारत सरकार के पास लंबित एक लाख 36 करोड़ रुपये लाने का कार्य करें. इसके लिए कानूनी कार्रवाई करेंजेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर एक जनवरी 2025 से पहले जारी करने का निर्देश दिया गया. कैबिनेट में कुल सात निर्णय लिए गए.शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता हुलासी देवी को 10 लाख का चेक दिया साथ ही उनके भाई बलराम महतो को नियुक्ती पत्र सौंपा. असम में 22 नवंबर को मुठभेढ़ मे शहीद हुए थे अर्जुन महतो.उत्पाद सिपाही की प्रक्रिया पूरी हो गयी है, इस दौरान हुए युवाओं की मौत की समीक्षा की जायेगीसीएम हेमंत सोरेन पहुंचे झारखंड मंत्रालय, लौटी रौनकमोराहाबादी में शपथ ग्रहण करते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे.

लगभग 5:45 बजे मुख्यमंत्री के मंत्रालय परिसर में आगमन होते ही पुलिस सचिवालय में हलचल शुरू हो गयी. मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी थीं. झारखंड मंत्रालय में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल सहित अन्य पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद के नेतृत्व में भी सचिवालय कर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत किया. सीएम के सचिवालय आते ही मंत्रालय में रौनक लौट गई.

About Author

error: Content is protected !!