झारखंड : सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग के समीप खरकई नदी किनारे सासन के पास सुनसान क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार सुबह युवती का शव बरामद किया है. युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है. पुलिस ने शव के पास से शराब की बोतलें समेत शक्तिवर्धक दवाएं व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं. इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि दुष्कर्म किए जाने के बाद संभवतः पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गई .
घटना के संबंध में मौके पर मौजूद सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया कि पुलिस ने शव के कुछ दूरी के पास से सीमेंट का एक स्लैब टुकड़ा बरामद किया है. जिस पर खून के निशान है. संभवत इसी से कुचलकर युवती की हत्या कर दी गई है. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.
सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवईया ने सरायकेला पुलिस को आसपास क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा की जांच करने का आदेश दिया है. आशंका जाहिर की जा रही है की युवती संभवत किसी शादी विवाह या सामूहिक आयोजन में बीती रात शामिल होने पहुंची थी.
