हजारीबाग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बड़कागांव में विजय जुलूस निकाला गया। नाचते-गाते जश्न मनाते लोगों के बीच सहसा लोगों की नजर एक शख्स पर चली गई। यह शख्स अपने हाथ में हथियार लहराते हुये नाचते दिखे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बड़कागांव के थानेदार विमल कुमार ने मीडिया से कहा कि पूरे मामले की जांच की जायेगी। हथियार लाइसेंसी है या फिर अवैध, इस बिंदु पर भी जांच होगी। वायरल वीडियो में दावा किया है कि हथियार लहराता शख्स बड़कागांव का उप प्रमुख बच्चन देव महतो है।