दुखद: पांडरपाला में महिला ने मतदान के बाद कर ली आत्महत्या

दुखद: पांडरपाला में महिला ने मतदान के बाद कर ली आत्महत्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : पांडरपाला भारत चौक के पास रहने वाली मंगली देवी (50) बुधवार की दोपहर को वोट देने के आधे घंटे बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगली देवी को एक बेटा व एक बेटी है, जबकि उसके पति भुटका हेंब्रम की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक मंगली देवी पांडरपाला भारत चौक के पास पंचायत भवन के बूथ में बुधवार को करीब 12 बजे वोट देकर अपने घर पहुंची। उस वक्त बेटा घर पर नहीं था। वह बूथ पर था और बेटी घर में कुछ काम कर रही थी। घर आने के बाद मंगली देवी अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब आधे घंटे बाद जब उसकी बेटी अपनी मां को आवाज दी तो मंगली देवी ने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा पीटने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो इसके बाद बेटी ने आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पाकर आसपास के लोग जुट गए। खबर पाकर भूली पुलिस भी पहुंची व दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि मंगली देवी साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई है तथा उसकी मौत हो चुकी है। भूली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About Author

error: Content is protected !!