कृषि बाजार समिति पहुंचने लगी पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम में जमा कराए जा रहे ईवीएम

कृषि बाजार समिति पहुंचने लगी पोलिंग पार्टियां

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्ट्रांग रूम में जमा कराए जा रहे ईवीएम

माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर पदाधिकारी के लिए है अलग काउंटर

धनबाद : धनबाद संसदीय क्षेत्र के 38 सिंदरी विधानसभा, 39 निरसा विधानसभा, 40 धनबाद विधानसभा, 41 झरिया विधानसभा, 42 टुंडी विधानसभा तथा 43 बाघमारा विधानसभा में मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां कृषि बाजार समिति में बने स्ट्रांग रूम पहुंचने लगी। सभी अनिवार्य औपचारिकता पूरी कर संबंधित विधानसभा के लिए बनाए गए काउंटर में उस विधानसभा के एआरओ की उपस्थिति में सामग्री रिसीव की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा भी कृषि बाजार समिति में मौजूद है।

उन्होंने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के 2372 बूथों के लिए ईवीएम सहित अन्य पोलिंग सामग्रियां प्राप्त करनी हैं। इसके लिए विधानसभावार काउंटर बनाए गए हैं।

सुगमता से ईवीएम रिसीव करने के लिए प्रत्येक काउंटर पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं माइक्रो ऑब्जर्वर तथा सेक्टर पदाधिकारी की सामग्रियां प्राप्त करने के लिए अलग काउंटर है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के 2372 बूथों की सामग्री रिसीव कर लेने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाएगा। इसके बाद मतगणना की तिथि, 23 नवंबर 2024, तक स्ट्रांग रूम कड़ी सिक्योरिटी में रहेगा।

कृषि बाजार समिति में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, 38 सिंदरी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, 39 निरसा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, 40 धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्री राजेश कुमार, 41 झरिया विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा, 42 टुंडी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी श्री दिलीप कुमार महतो, 43 बाघमारा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।

About Author

error: Content is protected !!