72.01% मतदान, दूसरे चरण में रांची जिला में……

Ranchi: विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में रांची जिला के दो विधानसभा क्षेत्र सिल्ली एवं खिजरी में मतदान अवधि समाप्ति के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी वरुण रंजन एवं एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. डीसी वरुण रंजन ने बताया कि शाम 5:00 बजे दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान 72.01 प्रतिशत रहा. उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक सिल्ली में 76.7% तथा खिजरी में 69.2% मतदान हुआ. दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 72.01 रहा. द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, साइबर क्राइम के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बूथों पर मतदान प्रक्रिया बाधित होने के फलस्वरुप EVM रिप्लेसमेंट आदि की जानकारी दी गई. जिले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीसी और एसएसपी ने चुनाव कार्य में लगे पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया कर्मियों के साथ रांची के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!