भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लात-घुसें,दो भाइयों की गई जान,एक की स्थिति गंभीर

भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लात-घुसें,दो भाइयों की गई जान,एक की स्थिति गंभीर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बिहार के औरंगाबाद में ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चार कट्ठा जमीन को लेकर दो पाटीदारों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था,लेकिन आज इस जमीन को लेकर मामला और गहरा गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई,जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मौत के बाद मृतकों के परिजनो में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

About Author

error: Content is protected !!