Ranchi : मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित बीआईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है. मारपीट की घटना में एक छात्र की मौत हो गयी है. यह घटना 14 नवंबर को देर रात बीआईटी कॉलेज के पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट में घटी थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है,कि पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी,. जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी
उसके साथियों में उसे गंभीर अवस्था में रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. दूसरी तरफ मृतक छात्र के परिजन कॉलेज पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं. वे इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.