झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड विधानसभा निर्वाचन के निमित धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्र हेतु किया गया माईक्रो ऑब्जर्वरों का प्रथम रेंडमाइजेशन

धनबाद : आज दिनांक 15 नवंबर 2024 को एनआइसी कक्ष में माईक्रो ऑब्जर्वरों का प्रथम रेंडमाइजेशन सभी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा एवं सभी निर्वाची पदाधिकारी की मौजूदगी में किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 38-सिंदरी, 39-निरसा, 40-धनबाद, 41-झरिया, 42-टुंडी, 43-बाघमारा हेतु नियुक्त किए जाने वाले माईक्रो ऑब्जर्वरों का रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोग के द्वारा अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। ज्ञात हो कि, जिले के सभी छः विधानसभा क्षेत्र में कुल 111 माईक्रो ऑब्जर्वरों (रिज़र्व के साथ) को नियुक्त किया गया है, जिनका आज विधानसभा वार रेंडमाइजेशन किया गया।
मौके पर कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी श्री सादात अनवर, नोडल श्री राम नारायण खालखो, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्रीमती सुनीता तुलस्यान मौजूद थे।