Maithon : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरसा के नायाडांगा काली मंदिर मैदान में निरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के समर्थन में सभा को संबोधित किया. इससे पहले वह काली मंदिर और परिसर स्थित राम दरबार में दर्शन करना नहीं भूले. मंदिर के पुजारी ने उन्हें मां काली की पूजा–अर्चना कराई. इसके बाद योगी ने राम दरबार में भगवान श्री राम के दर्शन किए. इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता अमरेश सिंह भी थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!