डीसी वरुण रंजन ने किया मतदान, सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने भी डाले वोट

Ranchi: डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वरुण रंजन ने मोरहाबादी के  रेड क्रॉस सोसाइटी स्थित मतदान केंद्र पर दाकर वोट दिया. डीसी ने रांचीवासियों से भी मतदान करने की अपील की. उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में योगदान देने की अपील की. रांची डीसी ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों में मतदान जारी रहेगा, इससे पहले बूथ पर पहुंचकर वोट अवश्य दें. वहीं सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने नवीन आरुषि स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया. उन्होंने सभी मतदाताओं से भी वोट करने की अपील की.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!