सुबह 9 बजे तक 13.84 फीसदी मतदान ,सरायकेला विस क्षेत्र में

Adityapur :   झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. पश्चिमी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है. 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुबह 9 बजे तक 13.84 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं 50 ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 15.22% है. जबकि 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र में पहले 2 घंटे का मतदान प्रतिशत 15.09% है. इसकी जानकारी जिला निर्वाचन शाखा से दी है. बता दें कि पहले दो घंटे में मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान किया. वहीं 9 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या कम हो गयी है. सभी आराम से मतदान कर रहे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!