जयराम की पार्टी वोट कटवा, भाकपा माले दोनों सीट जीत रही हैं

DHANBAD : गोविंदपुर के टुंडी रोड में चुनाव को लेकर भाकपा माले की ओर से एक बैठक रखी गई थी। जिसमें कई युवा और महिलाएं भाकपा माले में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा मौके पर निरसा के पूर्व विधायक सह वर्तमान प्रत्याशी अरूप चटर्जी, राष्ट्रीय सचिव निरंजन कुमार और सोमनाथ चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि सिंदरी विधानसभा में भाजपा के साथ जीत, हार का काफी कम अंतर रहा है। इस बार इंडिया गठबंधन में शामिल होने से हमलोग मजबूत हुए हैं सिंदरी सीट जीत रहे हैं। कहा कि निरसा में भी भाजपा को हराकर हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। कहा कोई कहता है कि कम्युनिस्ट के कारण फैक्ट्रियां बंद होती है तो गलत है भाजपा की सरकार आने के बाद हजारों फैक्ट्रियां बंद हुई है। हमलोग तो मजदूरों को रोजगार देने की लड़ाई लड़ते है। वही जयराम महतो की पार्टी को लेकर कहा ये लोग वोट कटवा पार्टी है। जो 23 नवंबर को गिनती के बाद पता चल जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!