मुंडन संस्कार कर लौट रहे पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 49 पर स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस और डंपर में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है. हालांकि हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. ड्राइवर को झपकी आयी थी या वाहन में कोई तकनीकी गड़बड़ी थी, पुलिस इसकी जांच करेगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहा था पूरा परिवार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप अपने चार वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने मथुरा गये थे. मुंडन कराने के बाद संदीप का पूरा परिवार, रिश्तेदार सहित करीब 20 लोग बस से लौट रहे थे. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी. इल हादसे में संदीप की पत्नी नीतू (42), बेटी लवशिखा (13) और नैतिक (15) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की जान चली गयी. घायलों में गीता (42), रितिक (12), कार्तिक (9), प्रांशु (13), संजीवन (43), सुशील कुमार (30), शशि देवी (44), चमचम (4), सावित्री देवी (41), आरोही (1.5), रिया (16), पूनम (29), फूलमती (40), सारिका (13) और रूबी (29) शामिल हैं.

About Author

error: Content is protected !!