ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में जाकर जवान ने की आत्महत्या
घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के आलाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की, इंस्पेक्टर सचिदानंद साहू, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार और जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनप्पा दुग्गल अहले सुबह चार बजे तक गार्ड ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में गया और 4.30 बजे के करीब अपने इंसास रायफल से जबड़ा में गोली मारकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!