सड़कों पर चली सघन वाहन चेकिंग अभियान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दल हर क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार प्रसार करने में व्यस्त है तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर सड़क चेकिंग अभियान लगातार चल रही है। इस क्रम में आज धनबाद के सिटी सेंटर के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दुपहिया और चार पहिया वाहनों को रोका। इस क्रम में उन्होंने दोपहिया वाहनों को बिना हेलमेट चलाने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाने, कारों में काला शीशा आदि की जांच की जांच की। इस दौरान कुछ लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई के तहत आर्थिक दंड भी लगाया गया जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दी गई। इस दौरान पकड़े गए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना की सलाह दी गई। उल्लेखनीय है कि इन दिनों नों शहर के सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों की चेकिंग अभियान जोड़ कर दी गई है। इसकी एक वजह यह भी है कि चुनाव के समय में ट्रैफिक नियमों का तरीके से पालन हो।