DHANBAD : धनबाद में इण्डिया महागठबंधन की बैठक हुई। जिसमे विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन किया गया। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया गया। बैठक में विशेष रूप से इण्डिया महागठबंधन में निरसा से भाकपा माले प्रत्याशी अरुप चटर्जी, सिंदरी से भाकपा मामले प्रत्याशी बबलू महतो, धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे, टुंडी से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह बाघमारा से जलेश्वर महतो उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सभी छह सीट पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति को लेकर केंद्र स्तर से बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं में सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया गया। इण्डिया गठबंधन के घोषणा पत्र में किन मुद्दों को प्रभावी रूप से जनता के बीच रखना है तथा किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, इन सब विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 4 से 5 नवंबर के बाद चुनावी सभा और स्टार प्रचारकों के आगमन की रूप रेखा तय हो जाएगी।
वही सिंदरी से माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो ने प्रेस को संबोधित करते हुए सभी से अपील की सभी कोई एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करें l आपसी भाईचारा ,विकास ,शिक्षा, स्वास्थ रोजगार के लिए गठबंधन के हेमंत सरकार को फिर से लाना है और भाजपा के भ्रष्ट नीति ,लूट नीति एक दूसरे को लड़ा कर जो राजनीति करते हैं उसके विरोध में हम सबको एकजुट के साथ इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करना है तभी हम लोग झारखंड को लूट खंड होने से बचा सकते हैं l