DHANBAD : विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर धनबाद मंडल कारा में औचक छापामारी की गई। छापेमारी ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और एसडीएम राजेश कुमार की अगुवाई में की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस संबंध में ग्रामीण एसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल कारा में छापामारी की गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। छापामारी में मंडल कारा के सभी वार्ड की गहन जांच पड़ताल की गई। बारीकी से सभी वार्ड एवं बंदियों की तलाशी ली गई हालांकि इस छापामारी में किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। जेल के अंदर रहकर भी कुछ लोग गलत तरीके से चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।