मैथन व चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच…

मैथन व चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 2 लाख 43 हजार रूपये जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद
चिरकुंडा : झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है। इस निमित सीमा क्षेत्र वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। झारखंड- पश्चिम बंगाल सीमा पर मैथन स्थित चिरकुंडा चेकपोस्ट पर सोमवार की रात मैथन पुलिस ने वाहन जांच के दौरान डब्ल्यूबी 06एबी 8887 नंबर की कार से 1.89 लाख रुपये बरामद किया है। कार पर सवार मो. शहवाज आलम एवं नूर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वे लोग डेकोरेटर का काम करते हैं। वे दोनों पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से धनबाद जा रहे थे। उनका झारखंड के विभिन्न जिलों में डेकोरेशन का काम चलता है। उसी सिलसिले में जा रहे थे। वहीं झारखंड- बंगाल सीमा के चिरकुंडा बराकर चेकपोस्ट पर सोमवार की रात पुलिस ने रानीगंज पश्चिम बंगाल निवासी अनुज सतनालिका से 54 हजार रुपये नगद बरामद किया है। वह पश्चिम बंगाल से धनबाद जा रहे थे। ज्ञात हो कि चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान अब तक मैथन पुलिस ने 16 किलो चांदी और करीब 21 लाख रुपये नगद भी जब्त किया है।

About Author

error: Content is protected !!