डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई लेबल मीटिंग

डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई लेबल मीटिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए हाई लेवल मीटिंग की गई। जिसमें सीमावर्ती राज्यों के डीजीपी और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग में लंबी चर्चा की गई।

राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में दो चरण में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर जितने भी सीमावर्ती पड़ोसी राज्य हैं। उनके पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गई है और जो मुख्य एजेंडा निश्चित है।उसके तहत वायलेंस फ्री इलेक्शन करने पर जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया। खासकर पड़ोसी राज्य बिहार,उड़ीसा,यूपी और वेस्ट बंगाल के डीजीपी और वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक हुई।जिसमे मुख्य रूप से उग्रवाद संबंधी स्थिति, चेक नाका एक्टिवेट करने, वांटेड क्रिमिनल्स की सूची का आदान प्रदान किया गया है।

About Author

error: Content is protected !!