Ranchi: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. शुक्रवार को सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. संजीव सिंह पर धनबाद के पूर्व मेयर नीरज सिंह की हत्या का आरोप है. वह इस हत्याकांड में विचाराधीन बंदी हैं. उनकी पत्नी रागिनी सिंह झरिया सीट से BJP की उम्मीदवार हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!