Ranchi/Koderma: कोलकाता से नवादा जा रहे युवक के पास से 25 लाख रूपया बरामद हुआ है. शुक्रवार को कोडरमा पुलिस ने जवाहर घाटी चेक पोस्ट से 25 लाख रुपया बरामद किया है. इसकी पुष्टि डीआईजी सुनील भास्कर ने करते हुए कहा कि मजीद खान नाम के व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है. चंदवारा थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है. मजीद कोलकाता से 25 लाख नगद लेकर बिहार के नवादा जा रहा था. इसी क्रम में जवाहर घाटी चेकपोस्ट के पास जांच के लिए रोका गया तो नगद पैसा मिला. जांचकर्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी कंट्रोल रूम और इनकम टैक्स विभाग को दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!About Author
Post Views: 534