धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कसिया टांड में एक शिक्षक का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो कुसुम विहार के निवासी और जेनेक्स इंटरनेशनल स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक थे। वही शव स्कूल से करीब सौ मीटर की दूरी पर पानी टंकी के पास पाया गया।वही घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस रहस्यमय मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह हत्या है या आत्महत्या? पुलिस अभी इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है और मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही मृतक भाई ने बताया कि कल रात से ही घर नहीं पहुंचे थे, जिससे परिजन खोजबीन कर रही थी काफी खोजबीन के बाद, आज सुबह स्थानीय लोगों और पुलिस के सूचना मिला को द्वारा पानी की टंकी के पास एक शव देखा गया, बरवाअड्डा पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है, और फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राहुल की मौत कैसे हुई। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है,