बराकर पुल के समीप चेकनाका पर चिरकुंडा पुलिस ने कार एवं बाइक से कुल 4.04 लाख रुपये जब्त किया

बराकर पुल के समीप चेकनाका पर चिरकुंडा पुलिस ने कार एवं बाइक से कुल 4.04 लाख रुपये जब्त किय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : चिरकुंडा : विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन चौकस व मुस्तैद हो गई है। इसका जीता जागता प्रमाण है कि सीमा क्षेत्र में लगाए गये चेकनाका पर आए दिन जांच में लाखों रूपये बरामद हो रहे है। यह जांच अभियान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी है। जहां लगातार आने जाने वाले हर छोटे बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इस दौरान बुधवार को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर पुल के समीप अस्थायी चेकपोस्ट पर कार संख्या डबल्युबी 24बीजी 1975 से 3.5 लाख रूपये और एक बाइक से 54 हजार नगद बरामद किया गया है। कार पश्चिम बंगाल बराकर के रास्ते झारखंड प्रवेश कर रही थी। कार पर सवार संजीत कुमार सिंह के पास से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद की गई। संजीत कुमार सिंह कोयला व्यवसायी है। जो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का निवासी है। वहीं पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी तनमय पाल बाइक से झारखंड में प्रवेश कर रहा था, जांच के दौरान उसने पास से नगद 54 हजार रुपये बरामद किया गया। इस तरह चिरकुंडा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस द्वारा कुल 4.04 लाख रुपये बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम,18 विडीयों सर्विलांस टीम, 12 विडीयो व्यूइंग टीम, 63 फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, 22 अकाउंटिंग टीम तथा 12 असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर बनाया है। टीम द्वारा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!