झारखंड
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ : जिला में कुज्जु ओपी क्षेत्र के नया मोड़ एनएच 33 फोरलेन पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये। लोगों ने रांची पटना मुख्य मार्ग को पूरी तरह कर दिया जाम। इस कारण सैकड़ों वाहन जाम में फंस गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक विपरीत दिशा से नया मोड़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना से घटनास्थल पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। दोनों युवकों में से एक युवक की मौत रास्ते में हो गई और एक युवक की मौत अस्पताल में हो गई है। इस दुर्घटना की सूचना पाकर युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद वहां पर चीख-पुकार मच गयी। तीनों युवक कुज्जु के दिगवार बस्ती के रहने वाले थे। मृतकों में चंदन मुंडा, राजा मुंडा, आदित्य कुमार महतो शामिल है।