नेताओ की अधूरी रह जायेगी दीपावली, छठ व गोवर्धन पूजा की बधाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद:-आज दोपहर साढ़े तीन बजे से चुनाव की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगा. फिर विभिन्न राजनीतिक दलों की और से लागये गये बैनर पोस्टर उतरने लगेंगे.ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओ का दुर्गा पूजा का लाभ तो मिल गया.अब उसी बैनर पोस्टर में लागये दीपावली,kछठ व गोवर्धन की और से बधाई संदेश को आम लोग कैसे देख पायेंगे.दुर्गा पूजा से पहले सभी राजनीतिक दल व संगठन के नेतागण पूरे बाघमारा विधानसभा में बैनर पोस्टर लगाकर छाये हुए थे.फोरलेन सड़क से लेकर कतरास-चंद्रपुरा हीरक मार्ग, कतरास-फुलरीटाड, कतरास-राजगंज,कंको-धनबाद मार्ग,k महुदा-कपुरिया के अलावा विभिन्न ग्रामीण सड़क से लेकर पूजा पंडालों में पोस्टर बैनर से पाट दिया गया था.अब सभी उतर जायेंगे.k दीपावली, छठ व गोवर्धन पूजा की बधाई अधूरी रह जायेगी.