पैसों के लेन देन का विवाद सड़क तक पहुंचा तो महिला ने एक युवक को सरे राह चप्पलों से पीटा 

पुलिस लाइन के समीप गुरुवार को बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा लोगों को देखने मिला। एक महिला ने एक युवक पर पैसों के लेन देन में धोखा करने का आरोप लगाया। महिला उस युवक से बकाए के एक लाख रुपए मांग रही थी। उसका कहना था कि युवक को उसने जरूरत पर एक लाख रुपए मदद के तौर पर दिए थे। अब वह युवक उसके पैसे समय पर नहीं लौटा रहा है। इसी विवाद में बात बढ़ती गई और अंत में मारपीट होने लगी। महिला ने चप्पल हाथ में उठा लिया और युवक की पिटाई कर दी। थोड़ी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद युवक वहां से भागने लगा। वह जेसी मल्लिक रोड की ओर दौड़ कर भागा। उसके पीछे पीछे महिला कह रही थी कि समय पर पैसे नहीं लौटाए तो अंजाम बुरा होगा। उसने जरूरत पड़ने पर मदद की है। अब उसे जरूरत आ पड़ी है तो पैसे समय पर वापस मिले। इसके बाद दोनों जिला परिषद की ओर दौड़ने लगे। वहां भी काफी देर तक ड्रामा जारी रहा। धीरे धीरे सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। मारपीट होने लगी तो युवक फिर भागने लगा। लेकिन महिला उसे बिना पैसे लिए जाने देने को तैयार नहीं थी। इस दौरान थोड़ी देर के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई। अंत में किसी तरह दूसरे एक बाइक सवार की सहायता से आरोपी युवक वहां से भाग निकलने में सफल रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!