रांची : झारखंड की राजनीतिं में जबसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन की एंट्री हुई है, तब से वह चर्चां का केंद्र बनी हुई हैं. अब सोशल मीड़िया पर कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर बहस छिडी हुई है. इसको लेकर यूजर्स तरह तरह केकमेन्ट कर रहे हैं. कल्पना की घड़ी और चश्में की तस्वीर सोशल मीड़िया पर वायरल है और लोग उसकी कीमत पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि कल्पना इतने महंगी घड़ी और चश्मा कैसे इस्तेमाल कर रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कल्पना सोरेन की तस्वीर को पोस्ट करने के बाद महंगे घड़ियों और चश्मों को लेकर उठ रहे सवालों पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं, जबकि कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं. कुछ टिप्पणियों में इसे पैसे की बर्बादी और सोरेन परिवार की राजशाही बताया जा रहा है, जबकि अन्य का कहना है कि इसमें गलत क्या है? क्या आदिवासी महंगे घड़ियां और चश्मे नहीं पहन सकते? क्या आदिवासियों को महंगे सामान इस्तेमाल करने से मना किया गया है?