धनबाद के हीरापुर एम बाजार में जमकर मारपीट-तोड़फोड़, डेढ़ लाख रुपए छीना घटना सीसीटीवी में कैद

धनबाद: धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर एम बाजार में शुक्रवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दिया..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हीरापुर स्थित एम बाजार में कुछ लड़के सामान की खरीदारी करने आए थे। जिसके बाद युवकों ने टोकन खो जाने की बात कही। जिसके बाद काउंटर पर उक्त कर्मी ने टोकन दिए बिना सामान देने से मना क़िया। जिसके पश्चात उक्त युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। वही दुकान में कार्यरत महिला कर्मचारी से भी मारपीट की गई है..

जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वही कर्मचारियों को युवकों ने जमकर पीटा है। जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुँचकर चार से पांच युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई है। मौके पर ने मीडिया को बताया कि युवक द्वारा मारपीट की घटना हुई है। जिसके बाद कैश काउंटर से लगभग डेढ़ लाख रुपए छीन लिया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है..

About Author

error: Content is protected !!