धनबाद : त्योहारों के मौसम में खाने-पीने की वस्तुओं को खरीदने के पहले सतर्क रहें। अपने फायदे के लिए कई व्यवसायी बच्चों के चिप्स से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक एक्सपायरी डेट के बेच रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खाद्य आपूर्ति विभाग की औचक जांच में इसका खुलासा हुआ है। शनिवार को बिनोद बिहारी महतो चौक के पास मां तारा स्टोर नामक किराना दुकान से फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार ने 100 से ज्यादा एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त किया है। दुकानदार पर 10 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया।राजा कुमार ने बताया कि दुकान में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना पर विभाग की टीम ने औचक जांच की। जांच में यहां भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले हैं। इसमें बच्चों के खाने वाले चिप्स, सॉस, ब्रेड, केक, नमकीन आइटम, काजू समेत कई अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को जब्त कर लिया गया है। इनकी मात्रा इतनी अधिक है कि तीन बड़े बोरे इससे भर गए हैं। यह भी कहा है कि तत्काल कार्रवाई के तहत दुकानदार पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।अनरजिस्टर्ड एजेंसी से मंगाया ड्राईफ्रूट्स जांच में पता चला कि मां तारा स्टोर में मिले ड्राईफ्रूट्स अन रजिस्टर्ड एजेंसी से मंगाया गया था। इसके पैकेट पर जिस एजेंसी का नाम है, विभाग के पास न तो उसकी जानकारी है और न वह फूड सेफ्टी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है। स्टार्च का सैंपल जब्त। मां तारा स्टोर से स्टार्च का सैंपल भी जब्त किया गया है। दुकानदार का कहना था कि इसका इस्तेमाल कपड़ों को कड़ा करने में किया जाता है जबकि स्टार्च के पैकेट पर इसके मिठाइयों में इस्तेमाल की बात लिखी हुई थी। इसका सैंपल जब्त किया गया। लैब में जांच कराई जाएगी। इसमें गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।