जमशेदपुर में बीती रात बेलगाम अपराधियों ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के बाजार स्थित शर्मा फर्नीचर के शोरूम में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खोका और पिलेट बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक़ जिस वक्त गोली चलने की घटना हुई उस वक्त दुकान बंद था। आशंका जताई जा रही है कि दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के उद्देश्य से अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि यह दुकान भाजपा नेता अभय सिंह के करीबी माने जाने वाले सुमित श्रीवास्तव की है। गोली शोरूम के दूसरे माले को टारगेट कर चलाई गई थी,जिससे शोरूम के शीशे टूट गए। पुलिस दुकान के मालिक से पूछताछ कर रही है। एक तरफ पुलिस दुर्गा पूजा को लेकर चाक- चौबंद व्यवस्था होने का दावा कर रही है,तो वही दूसरी तरफ हत्या और फायरिंग से शहरवासी दहशत में हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!