रांची में पेड़ से लटका मिला NDRF जवान का शव, पुलिस जांच में जुटी

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखर टोली मैदान में गुरुवार को एक इमली पेड़ से NDRF जवान का शव लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जय लकड़ा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि जवान ने आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!