Patna : बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को बड़ा हादसा होने की खबर आयी है. यहां वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होकर पानी में गिर गया. खबरों के अनुसार मुजफ्फरपुर के औराई स्थित घनश्यामपुर में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलिकॉप्टर बाढ़ राहत सामग्री ड्रॉप कर रहा था. हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में 4 लोग मौजूद थे. हादसे में सभी को चोटें आयी हैं . उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. वायुसेना ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं. सूत्रों के अनुसार हेलिकॉप्टर बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना और अन्य सामान लेकर जा रहा था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!