सीआईएसफ, एवं ईसीएल सुरक्षा बलों ने कापासारा ओसीपी में मोक ड्रिल कर जानकारी दी कैसे कोयला चोरों के साथ निपटने में सक्षम होते हैं

धनबाद : निरसा सोमवार को बंगाल के शीतलपुर, बैजना के सीआईएसफ एवं ईसीएल मुगमा क्षेत्र के आंतरिक सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से कापासारा कोलियरी के ओसीपी में कोयले की रोकथाम , अवैध उत्खनन एवं कोयला चोरों द्वारा छापामारी के दौरान पत्थरबाजी की रोकथाम हेतु मॉकड्रिल के माध्यम से चोरों को जानकारी दी की हमारी कार्यशैली से सावधान हो जाओ वरना अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहो । मौके पर एम्बुलेंस की ब्यवस्था की गई थी ताकि घायल होने पर इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया जा सके ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शीतलपुर के सीआईएसफ अधिकारी पीएस पात्रा ने कहा कि हमारी टीम कोयला चोरी रोकने के लिये जंहा जाती है कोयला चोर गिरोह एवं ग्रामीण करने लगते हैं जिससे घायल भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शीतल पुर ,बैजना के सीआईएसफ एवं ईसीएल के सुरक्षाकर्मी संयुक्त रूप से शामिल हैं । एम्बुलेंस की ब्यवस्था थी ताकि घायल होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके ।

About Author

error: Content is protected !!