रामगढ़ में व्यवसायी के घर डकैती, परिवार के सदस्यों को बंदी बना ढाई घंटे तक की लूटपाट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!व्यवसायी बबलू साहू के घर में डकैतों ने घुसकर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और करीब ढाई घंटे तक घर में लूटपाट की और नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए
रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो इलाके के घाटो स्थित सोनडीहा में गुरुवार की रात एक घर में 6 नकाबपोश डकैतों (Robbers) ने हथियार के बल पर डकैती को अंजाम दिया।
व्यवसायी Bablu Sahu के घर में डकैतों ने घुसकर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और करीब ढाई घंटे तक घर में लूटपाट की और नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
शुक्रवार की सुबह पीड़ित परिवार ने वेस्ट बोकारो पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घाटो पुलिस, टेक्निकल टीम और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दूसरे तल्ले से घर में घुसते डकैत
बबलू साहू के अनुसार, गुरुवार रात करीब एक बजे डकैत सीढ़ी के सहारे घर के दूसरे तल्ले से अंदर घुसे और सबसे पहले बच्चों को कब्जे में लिया।
फिर हथियार के बल पर कमरे खुलवाए और सभी को एक स्थान पर इकट्ठा किया। व्यवसायी की पत्नी और बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और अलमारी व दराज की चाबी लेकर लूटपाट (Looting) शुरू की।
घर की लूटपाट और धमक
डकैतों ने बबलू साहू को अपने साथ रखते हुए पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने 60 हजार रुपये नगद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और चांदी के जेवरात लूट लिए।
डकैतों ने जाते-जाते धमकी दी कि शोर मचाने पर गंभीर परिणाम होंगे। सभी के फरार होने के बाद साहू ने किसी तरह दरवाजा खोला और अपनी पत्नी व बच्चों को मुक्त किया।
डकैत जाते-जाते सभी मोबाइल अपने साथ ले गए। घटना के बाद बबलू साहू ने अपने भाई के घर जाकर घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।
मामले में वेस्ट बोकारो थाना प्रभारी Sadanand Kumar ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मकान मालिक को संदिग्धों की तस्वीरें दिखा रही है। टेक्निकल और FSL टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।