बंगाल की खाड़ी में फिर गड़बड़, रांची पहुंचा ‘चक्रवात’, अब 3 दिन तक ऐसे रहेंगे हालात

बंगाल की खाड़ी में फिर गड़बड़, रांची पहुंचा ‘चक्रवात’, अब 3 दिन तक ऐसे रहेंगे हालात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल में बने दो डीप साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रांची में अच्छा खासा देखा जा रहा है. इसका असर आने वाले 3 दिन तक बरकरार रहेगा. हालांकि झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश देखी गई. पानी से सड़के भरी रहीं, जिससे लोगों को गाड़ी चलाने व पैदल चलने में दिक्कत हुई. हालांकि, बारिश से मौसम सुहावना हो गया. लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. वहीं, गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी शहर में अच्छी खासी जबरदस्त बारिश की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल में बने दो डीप साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रांची में अच्छा खासा देखा जा रहा है. इसका असर आने वाले 3 दिन तक बरकरार रहेगा. हालांकि, इस दौरान वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोग बारिश के दौरान भूलकर भी गाड़ी न चलाएं.

बारिश में रहें सचेत

मौसम केंद्र के अनुसार, आज शहर में अच्छी खासी बारिश होने की पूरी संभावना है. यहां 75 से 100 मिमी बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं कि पहले से ही रांची में +16 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. इस बारिश से यह आंकड़ा बढ़कर +20 प्रतिशत तक जा सकता है, जो एक बहुत अच्छी बात है.

About Author

error: Content is protected !!