राजनाथ सिंह ने धनबाद में भरी हुंकार,हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा,भारी बारिश से बढ़ी परेशानी

राजनाथ सिंह ने धनबाद में भरी हुंकार,हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा,भारी बारिश से बढ़ी परेशानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित भाजपा की परिवर्तन महासभा में मुख्य रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे। इस सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 10 साल में भाजपा की सरकार किये गया कार्यों के कारण आज विकासशील देशों में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 5 वीं स्थान पर है,और आने वाला समय में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगी। आज भारत बोलता है तो साड़ी दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो 10 सालों में यह विकसित राज्य बन जायेगा। हर एक गरीबों को मकान तथा शौचालय बनाकर दिया जायेगा। राज्य में हेमंत सरकार लूट और भ्रष्टाचार में करने में लगी पड़ी है। वर्ष 2000 में झारखंड के साथ-साथ और दो राज्य अलग हुआ था,जिसका लगातार विकास हो रहा है। लेकिन झारखंड का विकास यहाँ हो रहे भ्रष्टाचार के कारण नहीं हो पा रहा है। इसी कांग्रेस ने झारखंड अलग राज्य का विरोध किया था। वही सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सत्ता में आने से पहले जीतने वादे किए थे उनमे से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। राज्य में सिर्फ लुट और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री अपूर्ण देवी रविंद्र राय, धनबाद सांसद,विधायक सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं जुलूस लेकर सभा स्थल पहुंचे थे। फिर भी बारिश का दखल देखने को मिला उम्मीद से भिड़ काफी कम थी कुर्सियां खाली रह गई थी। वही कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के भाषण में एलबी सिंह जिंदाबाद का नारा लगा रहा था। जिससे भाषण में डिस्टर्ब हो रहा था,जिसपर कई बार राजनाथ सिंह ने शांत रहने के लिए भी कहे।

About Author

error: Content is protected !!