मौसम: झारखंड में आने वाला है जल सैलाब, आज और कल राज्य के कल जिलों में भारी बारिश की आशंका

झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है, और अगले कुछ दिनों में रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। आज 25 और कल 26 सितंबर को विशेष रूप से भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह अलर्ट मुख्य रूप से रांची, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और कई अन्य जिलों में लागू है।

विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में वज्रपात और तेज हवाएं भी संभावित हैं। झारखंड के दक्षिणी भागों में 26 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले शामिल हैं।

झारखंड में आज सुबह का तापमान 23°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता हैं। सुबह में बारिश की संभावना 100% है, और हवा की गति 8 km/h रहेगी। दोपहर में तापमान 24°C रहेगा। 12km/h की गति के साथ हवा चलेगी। वही शाम में तापमान 24°C तक पहुंच जाएगा। इस वक्त 100% बारिश की संभावना है और हवा की गति 13 km/h रहने की संभावना है। रात में बारिश की हल्की बौछार होगी और तापमान 23°C रहेगा।

सितंबर का महीना खत्म होने में महज 1 हफ्ते से भी कम का समय बचा है। अगर हम अगले महीने यानी अक्टूबर में झारखंड के मौसम की बात करें तो ये गर्म रहने वाला है। औसत तापमान 21°C से 28°C बीच रहेगा। अक्टूबर के महीने में झारखंड में लगभग 3 से 8 दिनों की बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।

About Author

error: Content is protected !!