गुप्त सूचना के आधार पर गौ तस्करी की गाड़ी पकड़ गौवंशो को कराया मुक्त,

राँची : बेड़ो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेड़ो महावीर चौक 12 चक्का ट्रक (जे एच 01 बी एच 5545) में अवैध रूप से भरकर कर ले जा रहे गौवंशीय पशु को काफी मशक्कत के बाद धर दबोचा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं चालक भागने में सफल रहा। जबकि ट्रक के ऊपर सो रहा एक युवक मौका देख कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं मवेशी लदा ट्रक को जब्त कर थाना ले आई।

पकड़े गए गौ तस्कर ने अपना नाम मोजिद अंसारी पिता मोहिब अंसारी ग्राम पंडरी थाना चान्हो बतलाया। वहीं उसने बताया कि वे लोग पत्थलगांव से गोवंशीय पशु को लोड कर रांची के नगड़ी ले जा रहे थे।

About Author

error: Content is protected !!